दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: अतिक्रमण के खिलाफ पूर्वी निगम ने शुरू की कार्रवाई, लोगों को अतिक्रमण स्वंय हटाने की दी चेतावनी

Admin Delhi 1
25 April 2022 11:07 PM IST
दिल्ली: अतिक्रमण के खिलाफ पूर्वी निगम ने शुरू की कार्रवाई, लोगों को अतिक्रमण स्वंय हटाने की दी चेतावनी
x

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कमर कस ली है पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में निगम के द्वारा लाउडस्पीकर पर लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वे अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी, व दौरान जब्त किया गया सामान वापस नहीं किया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में मुनादी होती जा रही है, वहां पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कभी भी शुरू की जा सकती है। निगम अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर पूर्वी दिल्ली के सभी क्षेत्रो में इसी प्रकार मुनादी कर दी जाएगी।

रविवार को दिलशाद गार्डन और सीमापुरी में लोगों को चेतावनी देते हुए इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कहा। निगम की अलग.अलग टीमें लाउडस्पीकर लेकर गलियों में पहुंचीं। कोई बाद में यह न कह सके कि निगम ने कार्रवाई करने से पहले सूचना नहीं दी गई। निगम द्वारा एनाउंसमेंट का वीडियो बनवाया गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ का काम करने वालों ने सडक़ों पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर लोगों ने खोखे, रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ लोगों ने दुकानों के बाहर सामान रख कर सडक़ पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने यह बताया कि पहले लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जाएगा। वह अपने आप अतिक्रमण नहीं हटाते तो कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई होने पर जब्त सामान किसी को वापस नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम कार्रवाई करेगा। ऐसा करने से पहले लोगों को अपना अतिक्रमण खुद हटाने का मौका दिया जाएगा। वे नहीं हटाते तो निगम बुलडोजर से कार्रवाई कर रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराएगा। यमुनापार में बड़े स्तर पर लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सामान रख कर कब्जा किया हुआ हैए उसे मुक्त कराना जरूरी है।

वर्जन-श्याम सुंदर अग्रवाल महापौर: पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से सोमवार को सडक़ों और फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। दस्ते ने शाहदरा दक्षिण और उत्तरी जोन में अवैध तरीके से सडक़ों पर खड़ी रेहडिय़ों, ठेले और अन्य सामानों को जब्त किया। इस संबंध में पूर्वी निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल का कहना है कि यह अभियान आईपी एक्सटेंशन, पटपडग़ंज, पांडव नगर, शकरपुर, सीलमपुर सहित अनेक क्षेत्रों में चलाया गया।

Next Story