दिल्ली-एनसीआर

Delhi: बारिश व तेज हवा के दौरान पेड़ की डाल टूटकर साइकिल सवार पर गिरी, अस्पताल में मौत

Tara Tandi
6 Aug 2024 11:52 AM IST
Delhi: बारिश व तेज हवा के दौरान पेड़ की डाल टूटकर साइकिल सवार पर गिरी, अस्पताल में  मौत
x
New Delhi नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ की भारी-भरकम डाल साइकिल सवार पर जा गिरी। हादसे में साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन गंभीर हालत में उनको नजदीकी परमानंद अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अनीस (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद अनीस का शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story