दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: रोहिणी में चोरी का आरोप लगाने पर घरेलू सहायिका ने किया ज़बरदस्त हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 March 2022 12:48 PM GMT
दिल्ली: रोहिणी में चोरी का आरोप लगाने पर घरेलू सहायिका ने किया ज़बरदस्त हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में चोरी का आरोप लगाने पर एक घरेलू सहायिका ने महिलाओं को बुलाकर हंगामा किया। महिलाएं मालकिन के साथ गाली गलौज करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते कैद घरेलू सहायिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नेहा (36) अपने पति करण के साथ सेक्टर 24 रोहिणी में रहती है। नेहा ने बुधवार को घरेलू सहायिका और अन्य महिलाओं के हंगामा करने की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां काफी महिलाएं मौजूद हैं, जो शोर शराबा कर रही है। पुलिस महिलाओं को शांत करवाने के बाद छानबीन शुरू की। पूछताछ में नेहा ने अपनी घरेलू सहायिका पर चोरी करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बाजार से खरीदारी करने के बाद घर लौटी। इसी दौरान उसकी घरेलू सहायिका विनीता घर आ गई और काम करने लगी।

रात करीब सात बजे वह उसका बैग लाकर उसे दी। जिसे वह घर के दरवाजे पर भूल गई थी। उसके बाद घरेलू सहायिका अपने घर चली गई। बैग की जांच करने के दौरान पता चला कि उसमें से एक पर्स गायब है। जिसमें उसके साढे 27 हजार रुपये, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के आलावा कई कागजात थे। उसने तुरंत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। उसमें विनीता को बैग से पर्स निकालते देखा गया। अगले दिन नेहा ने फोन कर विनीता को बुलाया। घर पहुंचने के बाद उसने उससे चोरी करने की बात कही। इतना सुनते ही वह गुस्से में आ गई और फोन कर महिलाओं को बुला लिया। वहां पहुंची महिलाएं नेहा के साथ गाली गलौज करने लगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद विनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विनीता से पूछताछ कर नकदी और अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Next Story