- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : पैसों के विवाद...

x
Delhi दिल्ली : राजधानी के पश्चिमी दिल्ली स्थित निहाल विहार इलाके में पैसे के विवाद को लेकर एक डिलीवरी ब्वॉय की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से डिलीवरी ब्वॉय था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आशीष अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी पैसों को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि झगड़ा मारपीट में बदल गया और इसी दौरान एक आरोपी ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया गया।
Tagsदिल्लीपैसोंविवादहत्याDelhimoneydisputemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





