दिल्ली-एनसीआर

Delhi: दिल्लीवासियों को संपत्ति कर में राहत, एमसीडी शिविरों में मिलेगा लाभ

Admindelhi1
9 Jun 2025 2:24 PM IST
Delhi: दिल्लीवासियों को संपत्ति कर में राहत, एमसीडी शिविरों में मिलेगा लाभ
x

दिल्ली: एमसीडी ने संपत्ति करदाताओं के लिए संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) के तहत 12 जोनों में 120 शिविर लगाए हैं। इसमें करदाता वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 और पिछले पांच साल (2020-21 से 2024) तक का मूल संपत्ति कर जमा करते हैं तो 2020-21 से पहले का बकाया, ब्याज और जुमार्ना पूरी तरह माफ हो जाएगा।

इन शिविरों में हर रोज हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। निगम ने लोगों के उत्साह को देखते हुए और अधिक शिविर आयोजित करने की घोषणा की है।

सहायता के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर +91-7065064988 भी जारी किया है। निगम ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक चलने वाली इस योजना का लाभ उठाएं। यह पहल न केवल कर संग्रह बढ़ाएगी, बल्कि दिल्लीवासियों को आर्थिक राहत भी देगी।

Next Story