दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लूटपाट के विरोध में हत्या करने वाले तीन नाबालिग समेत छह को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
30 March 2022 10:27 PM IST
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लूटपाट के विरोध में हत्या करने वाले तीन नाबालिग समेत छह को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम में भारत बजाज नामक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों सहित तीन नाबालिगों को पकड़ा है। आरेापियों में समीर, यासीन, शानू नेपाली और तीन नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से लूट रकम वह हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। सभी आरोपी वेलकम इलाके के ही रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, भारत बजाज परिवार के साथ कांति नगर इलाके में रहता था। वह कांति नगर मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता था। 24 मार्च की रात वह दोस्त काले व प्रिंस के साथ टहलने निकला था। तीनों टहलते हुए शाहदरा के केशव चौक पर पहुंचे, जहां बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। भारत ने बदमाशों का विरोध किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी शानू पर पहले कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

Next Story