दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी के 3 तस्करो को धर दबोचा, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
22 April 2022 6:30 PM GMT
दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी के 3 तस्करो को धर दबोचा, जानिए पूरी खबर
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: परफ्यूम बनाने में इस्तेमाल होने वाले एम्बरग्रिस (व्हेल मछली की उल्टी) की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा। इनकी पहचान गौतम कुमार(32), राजेश जोशी (42) और रोहित सागर (36) के तौर पर हुई है जिनकी निशानदेही पर 22 किलो एम्बरग्रिस बरामद किया गया है। इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक,वीरवार की सुबह उनकी टीम को एक सूचना मिली कि दो लोगों के पास भारी मात्रा में एम्बरग्रिस है। ये इसे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। तुरंत एक टीम का गठन करके लाजपत नगर रवाना किया गया। टीम एक होटल के पास पहुंची। एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल ग्राहक बनाकर होटल में कमरे में गए वहां पर गौतम से संपर्क किया। पहले गौतम फिर राजेश वहां पहुंचा। दोनों ने सैंपल दिखाया। सौदा होने के बाद उनका तीसरा साथी रोहित बाकी एम्बरग्रिस लेकर आने वाला था। टीम ने सैंपल देखने के बाद उसे बुला लिया। उनके बैगों से कुल 21.780 किलोग्राम एम्बरग्रिस बरामद की गई।

जानिए एम्बरग्रिस के बारे में: एम्बरग्रिस एक ठोस पदार्थ होता है। धूप और पानी के संपर्क में कई साल तक आने के बाद यह पत्थर में जैसा हो जाता है। स्पर्म व्हेल मछली कई ऐसे जीवों को भी खाती हैं, जिसे पचा नहीं पाती ऐसे में उसे उल्टी कर बाहर निकालती है। यह पदार्थ लंबे समय तक पानी और धूप के संपर्क पर रहने से पत्थर जैसा हो जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पदार्थ का प्रमुख रूप से परफ्यूम बनाने में प्रयोग होता है। यह परफ्यूम की गंध को लंबे समय तक बरकरार रखता है। इसके साथ ही इसका उपयोग हड्डियों के दर्द के लिए भी किया जाता है। भारत इस पदार्थ की खरीद फरोख्त पर रोक है।

Next Story