दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: दिल्ली के छात्र की ग्रेटर नोएडा के बिसरख में मिली लाश, मां-बाप से नाराज होकर घर से गया था

Admin Delhi 1
4 April 2022 4:28 PM GMT
दिल्ली: दिल्ली के छात्र की ग्रेटर नोएडा के बिसरख में मिली लाश, मां-बाप से नाराज होकर घर से गया था
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली के सरिता विहार में रहने वाला एक छात्र अपने मां-बाप से घर से नाराज होकर निकल गया। उसकी लहुलूहान लाश ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में मिली। मृतक छात्र के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी सरिता विहार थाने में दर्ज करा रखी थी। लाश मिलने की जानकारी पाकर बिसरख पहुंचे परिजनों ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए हत्या किए जाने की बात कहीं वहीं चोटों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया सडक़ हादसे में मौत होने की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चलने की बात पुलिस अधिकारी कह रहे है।

जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र के राइससिटी पुलिस चौकी के पास एक 17 वर्षीय किशोर का लहूलुहान शव मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की पहचान दिल्ली के सरिता विहार कालोनी निवासी संजीव कुमार के सत्रह वर्षीय बेटे रितिक के रूप में हुई। जो अपने मां-बाप से नाराज होकर घर से निकल गया था। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने दिल्ली के सरिता विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की अंतिम बार उसकी मां से बात हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story