दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: डांस अकादमी के शिक्षक ने छात्रा के साथ लिया दुष्कर्म, गर्भवती बनाके हुआ फरार

Admin Delhi 1
5 March 2022 10:27 PM IST
दिल्ली: डांस अकादमी के शिक्षक ने छात्रा के साथ लिया दुष्कर्म, गर्भवती बनाके हुआ फरार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: डांस अकादमी के शिक्षक ने डांस सिखने के लिए आने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया मामला दयालपुर इलाके का है जहां पीडि़ता के गर्भवती होने पर मामला का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है और उसकी मां इलाके में अपनी एक डांस अकादमी चलाती है। इसी अकादमी में एक डांस शिक्षक काम करता है। पीडि़ता भी यहां डांस सिखने के लिए आती थी। पीडि़ता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि डांस सिखाने के दौरान आरोपी शिक्षक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद उसने पीडि़ता का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद किशोरी को आरोपी की धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिसके चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो वहां उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

Next Story