दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: जामिया नगर में फ़ास्टफूड रेस्टोरेंट में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 13 घायल

Admin Delhi 1
14 April 2022 3:43 PM GMT
दिल्ली: जामिया नगर में फ़ास्टफूड रेस्टोरेंट में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 13 घायल
x

दिल्ली न्यूज़: दक्षिण पूर्वी जिले के जामिया नगर में एक फ़ास्टफूड रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़िया मौके पर पहुंची। घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के घटना की सूचना गुरुवार शाम चार बजे मिली थी। दमकल विभाग का कहना है कि ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं। दमकल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह ब्लास्ट तिकोना पार्क के पास एक रेस्टोरेंट में हुआ है।

Next Story