दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली ने कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, यमुना में अमोनिया की मात्रा भी बढ़ी

Admin Delhi 1
9 July 2022 6:03 AM GMT
दिल्ली ने कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, यमुना में अमोनिया की मात्रा भी बढ़ी
x

दिल्ली वाटर क्राइसिस न्यूज़: पिछले एक महीने से यमुना में पानी की कमी की वजह से दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों में पानी उत्पादन प्रभावित है। इस बीच स्थिति में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन अब यमुना में गंदगी आने बढऩे की वजह से यमुना के वजीराबाद बैराज में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। नतीजतन एक बार फिर दिल्ली के तीन बड़े जल उपचार संयंत्र वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला में पेयजल उत्पादन प्रभावित है। पानी की इस भारी कमी की वजह से लगभग आधी दिल्ली में शुक्रवार को पेयजल संकट गहराया रहा। इस उमस व चिपचिपाहट भरी गर्मी में लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जबतक यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण की मात्रा सामान्य स्तर पर नहीं पहुंच जाता तब तक आपूर्ति आपूर्ति की यही स्थिति बनी रह सकती है। डीजेबी ने कहा है कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल और आस-पास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोलबाग, पहाडग़ंज और एनडीएमसी क्षेत्र, पुराने और नए राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर और आसपास के क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के क्षेत्र, छावनी क्षेत्रों के हिस्से तथा दक्षिणी दिल्ली के ज्यादातार इलाके शामिल है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि लोग आवश्यकतानुसार पानी भरकर रखें तथा पानी की मांग बढऩे पर उपभोक्ता पानी का टैंकर मंगाने के लिए जल बोर्ड के आपातकालीन कार्यालय के फोन नंबर 1916/23527679/23634469 (केंद्रीय नियंत्रण कक्ष), 23810930 (चंद्रवाल वाटर वक्र्स-2), 29234746 व 29234747 (ग्रेटर कैलाश), 23537397 व 23677129 (ईदगाह) 25223658 (पंजाबी बाग), 28742340 (राजिंदर नगर), 26388976 (ओखला फेज-2), 27619244 व 27617609 (बुराड़ी),27677877 व 27681578 (केवल पार्क), 29819035 व 29824550 (जल सदन), 23370911 व 23378761 (आईपी स्टेशन), 23362949 गोल मार्केट व 23363519 मंदिर मार्ग पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Story