- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi Crime: महिला...
Delhi Crime: महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट से 20 लाख की ठगी , मुंबई में गिरफ्तार

Outer Delh.बाहरी दिल्ली। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर महिला जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट से 20 लाख की ठगी करने के मामले में रोहिणी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। फिर कई बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठ लिए। आरोपी की पहचान मुंबई निवासी नागेश अर्जुन पवार के रूप में हुई है। जो महाराष्ट्र के होमगार्ड विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम बरामद कर लिया है। वहीं पीड़िता के साथ हुई ठगी के मामले को दैनिक जागरण ने भी 4 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
20 लाख रुपये की ठगी की शिकायत रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता ने मई में 20 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल तैयार किया था। जिसे देखकर विशाल भोसले नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उसने खुद को वर्ली मुंबई का रहने वाला बताया। इसके साथ ही उसने बताया कि वह एक नामी कंपनी में सिक्योरिटी मैनेजर है। एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स और मेंशन सहारा स्टार क्लब में भी उसका पचास प्रतिशत शेयर है। फिर उसने शादी की बात कही। पीड़िता से क्लब की सदस्यता के दस्तावेज लेकर ठगी की





