दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली क्राइम न्यूज़: गमछा को लेकर युवक की चाकू से हत्या, कातिल विकासपुरी से गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 March 2022 3:48 PM GMT
दिल्ली क्राइम न्यूज़: गमछा को लेकर युवक की चाकू से हत्या, कातिल विकासपुरी से गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम रिपोर्ट: गमछा देने से मना करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लडक़े को विकासपुरी इलाके से पकड़ा है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और करीब 350 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। वारदात वाले दिन वह भी यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए आया हुआ था। नशे की हालत में आरोपी ने रमजानी (18) नामक युवक को चाकू मार दिया था। बाद में वह अपने समूह के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात वाले दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि आरोपी ने गमछा समझकर उसे मांगा। मना करने पर आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। रमजानी ने यह देखा तो उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर रमजानी की कमर में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। रमजानी को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जांच के दौरान आरोपी का सुराग लगाना बेहद मुकिश्ल था। विसर्जन के लिए उस दिन हजारों लोग घाट पर आए थे। उसी आधार पर पुलिस ने कई समूह की पहचान कर करीब 350 लोगों से पूछताछ की। काफी पड़ताल के बाद चार फरवरी को पुलिस आरोपी नाबालिग की पहचान कर पाई। पुलिस ने विकासपुरी स्थित उसके घर से दबोच लिया। छह फरवरी को शास्त्री पार्क थाना पुलिस को भगवान महावीर अस्पताल, पीतमपुरा से एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो अस्पताल में रमजानी (18) मृत मिला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रमजानी का कुछ लोगों से सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना घाट पर झगड़ा हुआ था। उसी दौरान कुछ लडक़ों ने उसे चाकू मार दिया। शिकायतकर्ता अभिषेक मिला। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह रमजानी के मिनी टेंपो में सवार होकर मूर्ति विसर्जन के लिए आए थे। वह अपने दोस्त की शर्ट लेकर यमुना किनारे खड़ा था। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Next Story