- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली क्राइम न्यूज़:...
दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने सीवर में मिले दो शव के मामले को सुलझाया, तीसरा साथी हुआ गिरफ्तार
![दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने सीवर में मिले दो शव के मामले को सुलझाया, तीसरा साथी हुआ गिरफ्तार दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने सीवर में मिले दो शव के मामले को सुलझाया, तीसरा साथी हुआ गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/23/1556231-17213e4c9d2ec47ce773e3cef8bc42ac.webp)
दिल्ली क्राइम एब्स अपडेटेड: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के पास सीवर से मिले दो युवकों के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने उनके ही एक साथी को गिरफ्तार किया है। यह तीनों केबल चोरी के मकसद से यहां सीवर पर आए थे। इनमें से दो लोग अंदर दाखिल हुए थे जबकि तीसरा बाहर उनका इंतजार कर रहा था। इस दौरान जब दोनों सीवर में फंस गए तो तीसरा शख्स अतीक ढक्कन बंद कर वहां से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के पास एक सीवर से दो शव बरामद हुए थे। इनकी पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद और 34 वर्षीय सज्जाद अहमद के रूप में की गई थी। दोनों कोटला मुबारकपुर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। डीसीपी अमृता गुगलोथ ने प्राथमिक जांच में इन दोनों की मौत को हत्या बताया था।
इस घटना का तब पता चला जब मंगलवार दोपहर उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह लापता हैं। उनका शव सीवर में हो सकता है। घटना की जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई। इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सज्जाद पहले भी केबल चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। परिवार के सदस्यों ने यह भी बताया कि आखिरी बार उसे अतीक के साथ देखा गया था। उन्होंने जब अतीक से पूछा तो पता चला कि उनके शव सीवर में हो सकते हैं। पुलिस ने जब अतीक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बीते 18 मार्च को वह अंडरग्राउंड केबल चोरी करने के लिए गए थे। उसके दो साथी सीवर में केबल चोरी करने उतर गए थे जबकि वह बाहर इंतजार कर रहा था। कुछ समय बाद अतीक को लगा कि यह दोनों फंस गए हैं। वह मदद के लिए चिल्ला रहे थे। उसे लगा कि वह फंस जाएगा। इसलिए वह ढक्कन बंद कर भाग गया था।