दिल्ली-एनसीआर

Delhi Crime: राजौरी गार्डन रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने में देरी,मारपीट में 1 की मौत

Bharti Sahu 2
29 Aug 2024 1:28 AM GMT
Delhi Crime:  राजौरी गार्डन रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने में देरी,मारपीट में 1 की मौत
x
Delhi Crime: राजौरी गार्डन की स्थानीय पुलिस को बुधवार की सुबह अस्पताल से एक मरे हुए व्यक्ति की सूचना मिली। अस्पताल वालों ने बताया कि युवक मरी हुई अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। अब तक की जांच में सामने आया है कि मरने वाला शख्स हरनीत सिंह सचदेवा है। इसकी उम्र 29 साल है। इस केस में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
झाँच में पता चला है की पता चला कि हरनीत काफिला नामक ढ़ावा में गया और उसने कुछ ऑर्डर किया। ऑर्डर आने में देरी हुई तो स्टाफ से उसकी बहस हो गई। इतने में मालिक अपने साथियों के साथ वहां आया और हरनीत और उसके साथियों के बीच में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक हरनीत को लाठियों और नुकीली चीज से पीटा गया है। संभवता इसी के कारण उसकी मौत हो गई है। हरनीत को उसके दोस्तों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स व्हाइट वॉशर था यानी वो रंगाई-पुताई का काम करता था। पुलिस ने बताया कि हरनीत का पहले भी एक झगड़े से जुड़े होने का मामला सामने आया है। साथ ही ऐसे समय में रेस्टोरेंट कैसे चल रहा था, इसकी भी जांच चल रही है। हरनीत की मां ने कहा कि हम इंसाफ चाहते हैं।
Next Story