- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : कोरोना की...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi : कोरोना की रफ्तार तेज, अबतक 21 मौतें, 44 नए मरीज मिले
Saba Naaz
29 Jun 2025 6:16 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली में कोरोना से दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। दोनों पहले से अस्पताल में दूसरी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान संक्रमण होने से स्थिति गंभीर हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 73 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। वह पहले से मेटास्टेटिक लंग कार्सिनोमा, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, बी/एल निमोनिया, उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वहीं दूसरा मरीज 76 वर्षीय पुरुष था। उन्हें पहले से सेप्टिक शॉक के साथ सेप्टिसीमिया, मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, गंभीर निमोनिया, डीएम, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की समस्या थी। इलाज के दौरान दोनों को कोरोना का संक्रमण हुआ और स्थिति गंभीर होने पर दोनों ने दम तोड़ दिया।
डाटा के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 267 हैं। इनमें से शनिवार को 44 नए मरीज मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 3533 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 59 मरीज शनिवार को ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना से अभी तक 21 मरीज दम तोड़ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।
Tagsकोरोनादिल्लीCoronaDelhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





