- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली की सीएम रेखा...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, बधाई दी
SHIDDHANT
20 Jan 2026 10:31 PM IST

x
Delhi दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक साधारण और विनम्र पृष्ठभूमि से निकलकर समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन में निरंतर कार्य करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचना नितिन नबीन की अत्यंत प्रेरणादायी यात्रा है।
उन्होंने कहा कि मात्र 45 वर्ष की आयु में नितिन नबीन को पार्टी की सर्वोच्च संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपा जाना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी का युवा शक्ति पर विश्वास केवल कथनों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
भाजपा ने मंगलवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव-नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। नितिन नबीन ने जेपी नड्डा का स्थान लेते हुए भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। वे इस पद तक पहुंचने वाले पार्टी के सबसे कम उम्र के नेता हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने दिल्ली स्थित झंडेवालान देवी मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नितिन नबीन बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया है। 23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन को उनकी संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा नई ऊर्जा और दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।
Tagsदिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ताभाजपाराष्ट्रीय अध्यक्षनितिन नबीनजेपी नड्डाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयुवा नेतृत्वसंगठनात्मक कुशलताराजनीतिक अनुभवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





