- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भीषण गर्मी के बीच...
दिल्ली-एनसीआर
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सीएम का सख्त निर्देश, स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन
SHIDDHANT
24 April 2026 9:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने सभी स्कूलों को 2 मई को शिक्षा निदेशालय को आईएमडी द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।
सीएम रेखा गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि दिल्ली में सभी स्कूलों को 2 मई को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को आईएमडी द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के तहत अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। हर बच्चा हमारे लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश दिए हैं। हर स्कूल को हर 45 से 60 मिनट के बीच वाटर बेल बजाने का निर्देश दिया गया है, जिससे बच्चों को पानी पीना याद रहे। इसके साथ ही हर स्कूल में साफ और ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी।
दिल्ली सीएम ने बताया कि हर स्कूल के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि सभी दिशानिर्देशों का पालन ठीक से हो। सभी स्कूलों को यह भी हिदायत दी गई है कि बच्चों को खुले में न रखा जाए और न ही कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाए।
सीएम रेखा गुप्ता ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों को कॉटन के हल्के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें। इसके साथ ही बच्चों से बातचीत कर यह भी सुनिश्चित करते रहें कि स्कूल में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। अगर पालन नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी स्कूल और जिलाधिकारी को तुरंत दें।
उन्होंने अभिभावकों से स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े रहने की अपील की और बताया कि इस ग्रुप में मौसम विभाग से जुड़ी जानकारी शेयर की जाएगी। भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है या इस दौरान स्कूलों को दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Tagsदिल्लीहीट वेवरेखा गुप्तास्कूल निर्देशआईएमडीवॉटर बेलशिक्षा निदेशालयगर्मी अलर्टबच्चों की सुरक्षादिल्ली सरकारअभिभावक सलाहमौसम अपडेटDelhiheat waveRekha Guptaschool instructionsIMDwater bellDirectorate of Educationheat alertchild safetyDelhi governmentparental advisoryweather updatereportजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





