- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: मुख्यमंत्री...
दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल की बुजुर्गों को सौगात, 'सीनियर सिटीज़न होम' की हुई शुरुआत

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के सीनियर सिटिजन्स को एक नया तोहफा दिया है। आज एक और 'सीनियर सिटीज़न होम' की शुरुआत की गई है। इसका नाम डॉ भीमराव अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक निवास रखा गया है। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने आज एक शानदार सीनिय सिटिजन होम्स की शुरुआत की है।
'बहुत ही शानदार है सीनियर सिटीज़न होम': सीएम केजरीवाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक निवास जो बनाया गया है वो बहुत ही शानदार है। इसमें हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा गया है। बड़े-बड़े कमरों में अटैच शौचालय है। एक कमरे में कई लोगों नहीं रहना होगा। एक कमरे में केलव 2-3 लोगों को ही रखा जाएगा।
दिल्ली में आज से 'बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक निवास' नाम से शानदार सीनियर सिटीज़न होम की शुरुआत हुई। जिन बुजुर्ग़ों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उनका ख्याल हम रखेंगे, उन्हें सम्मान की ज़िंदगी देंगे। इस निवास में उनके लिए सारी सुविधाएं एकदम फ़्री होंगी। pic.twitter.com/QxNeZHDthI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 12, 2022
बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा: इस सीनियर सिटीज़न होम में विभिन्न प्रकार की सुविधा बुजुर्गों को दी गई है। इसमें खेलने की सुविधा है। फिजियोथैरेपी की सुविधा है। डॉक्टरों की सुविधा है। अच्छा खाना है। लाइब्रेरी है। सारी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जितने बुजुर्ग यहां पर रहेंगे उनको ये महसूस न हो कि घर छोड़ने पर हमें अब सुविधा नहीं मिल रही है।
दिल्ली में अभी कुल 4 सीनियर सिटिजन होम्स: सीएम केजरीवाल ने कहा कि कई बुजुर्गों को कई कारणों से घर छोड़ना पड़ता है। कई बार तो अच्छे परिवार के बुर्जगों को भी घर छोड़ना पड़ जाता है। ऐसे में हम उनको एक घर के साथ हर प्रकार की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में अभी कुल 4 ऐसे सीनियर सिटिजन होम्स हम बना चुके हैं। अन्य पर काम किया जा रहा है। सरकार दिल्ली को कुल 9 ऐसे सीनियर सिटिजन होम्स देगी।





