भारत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे

Admin Delhi 1
28 May 2023 8:21 AM GMT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे
x

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। बीते कुछ दिनों से जैन की तबियत खराब थी। वह 25 मई को जेल के वाशरूम में चक्कर खाकर गिर पड़े थे जिसके बाद उनको एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बीते एक साल जेल में बंद सत्येंद्र जैन को 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत दे दी है। उनको यह जमानत स्वास्थ्य आधार पर गिरती हुई सेहत में सुधार के लिए दिया गया है।

Next Story