- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: दिल्ली लाई गई...
दिल्ली: दिल्ली लाई गई महिला से दुष्कर्म का मामला, डेढ़ वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर लाई गए थी राजधानी में

दिल्ली न्यूज़: शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश से दिल्ली लाई गई एक महिला से पिछले डेढ़ साल से लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूर्वी जिला के थाना मंडावली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी युवक का घर गांव में आसपास ही है। पीड़िता को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से शादी का झांसा देकर दिल्ली लाई गई तीन बच्चों की मां से डेढ़ साल से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 25 वर्षिय पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयानों में बताया कि 20 साल का लडक़ा और उसका 22 साल का चाचा पिछले डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। दोनों ने उस पर अपने रिश्तेदारों के साथ भी संबंध बनाने के लिये मजबूर किया महिला ने बताया कि उसे नंद नगरी इलाके में भी रख गया जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव में ही रहने वाले पड़ोसी मोहम्मद सद्दाम (22) ने पीड़िता को फोन पर संपर्क कर बरगलाने की कोशिश की व अपने साथ चलने की बात कही लेकिन पीड़िता बहकावे में नहीं आई। इसके बाद सद्दाम ने अपने भतीजे मोहम्मद कैफ (20) को पीड़िता का नंबर दे दिया। वह कैफ की बातों में आ गई। डेढ़ साल कैफ महिला को शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले आया महिला अपनी दो लड़कियों को गांव में छोडक़र अपने नवजात बेटे के साथ कैफ के साथ दिल्ली आ गई।
पीड़िता ने 3 अप्रैल को पुलिस को कॉल कर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। आरोप लगाया कि कैफ उसे अपनी बुआ के सुंदर नगरी स्थित घर भी ले गया था। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस पीड़िता को सुंदर नगरी ले गई थी। लेकिन पीड़िता उस घर को नहीं पहचान सकी। आरोपी सद्दाम मंडोली की एक फैक्ट्री में काम करता है, जिसका मालिक उसी के गांव का है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने महिला से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज भी बना रखे हैं। छानबीन की जा रही है कि पहले पति से तलाक हुए बगैर ये दस्तावेज कैसे तैयार किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पति को भी दिल्ली बुलाया गया था, जिसने बताया कि आरोपियों का परिवार दबंग है और गांव में उनकी आबादी ज्यादा है। इसलिए वह दबाव और डर से उत्तर प्रदेश पुलिस से शिकायत नहीं कर सके। पुलिस को आरोपी कैफ के गांव में ही होने की सूचना मिली है। मंडावली पुलिस की एक टीम औरैया भेजकर कैफ की गिरफ्तारी की तैयारी में है।





