दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली बस स्टैंड हादसा: महिला की मौत के बाद लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

nidhi
2 Aug 2026 8:14 AM IST
दिल्ली बस स्टैंड हादसा: महिला की मौत के बाद लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
x
क्लस्टर बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

दिल्ली : दिल्ली के पुठ कलां बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बस स्टैंड पर खड़ी थी, तभी एक क्लस्टर बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस चालकों की लापरवाही पर सख्त कदम उठाने और बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Next Story