दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: सांड ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी पर पीछे से किया ज़बरदस्त हमला, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
3 April 2022 4:34 PM GMT
दिल्ली: सांड ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी पर पीछे से किया ज़बरदस्त हमला, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली न्यूज़: ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी पर सांड ने पीछे से हमला कर दिया। घायल सिपाही ज्ञान सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वारदात शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि दयालपुर थाने में तैनात कांस्टेबल ज्ञान सिंह शेरपुर चौक पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान एक सांड ने उन्हें पीछे से उठाकर सडक़ पर पटक दिया। सडक़ पर गिरते ही ज्ञान सिंह बेहोश हो गए।

पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने ज्ञान सिंह को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सिपाही ज्ञान चंद करावल नगर के शेरपुर चौक पर मौजूद है और मोबाइल पर कुछ देख रहे हैं। तभी पीछे से एक सांड आता है और सिंग से उठाकर उन्हें हवा में उछाल देता है।

Next Story