- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: नौ साल की मासूम...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: नौ साल की मासूम से हैवानियत व हत्या, केस दर्ज
Tara Tandi
8 Jun 2025 11:57 AM IST

x
Delhi दिल्लीः दिल्ली के नेहरू विहार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 9.5 साल की एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। मासूम से पहले तो दुष्कर्म किया गया इसके बाद उसे मार कर शव को ब्रीफकेस के अंदर पैक कर दिया गया। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की 7 जून की शाम करीब 7:00 बजे घर से बर्फ लाने निकली थी। जब वह एक घंटे तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने मोहल्ले में तलाश शुरू की। एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पड़ोस के फ्लैट में जाते देखा गया। परिजन वहां पहुंचे तो फ्लैट में ताला लगा था। ताला तोड़ने पर एक सूटकेस में लड़की का शव मिला। लड़की के घर और फ्लैट के बीच केवल तीन मकानों का फासला है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 7 जून को रात 8:41 बजे दयालपुर थाने को दुष्कर्म की सूचना मिली। लड़की को बेहोशी की हालत में उसके पिता जेपीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 66, 13(2) और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ और अलीगढ़ में छापेमारी जारी है।
दिल्ली में अपराध के आंकड़े
दिल्ली पुलिस के 2025 के पहले तीन महीनों के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है। 2024 की तुलना में बलात्कार के मामलों में 19% और छेड़छाड़ व ईव-टीजिंग में 15% की कमी दर्ज की गई। हत्या की घटनाएं भी कम हुई हैं—2023 में 115, 2024 में 105 और 2025 में 107 मामले सामने आए। पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी, क्राइम मैपिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे तकनीकी उपकरणों का उपयोग कर रही है, जिससे क्राइम हॉटस्पॉट्स की पहचान में मदद मिल रही है।
TagsDelhi नौ साल मासूमहैवानियत हत्याकेस दर्जDelhi Nine year old innocentbrutal murdercase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





