- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली भाजपा ने दिल्ली...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली भाजपा ने दिल्ली के प्रमुख 10 चौराहों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाया जन जागरण अभियान
Rani Sahu
1 March 2023 7:18 PM IST

x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा के प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली के 10 प्रमुख चौराहों पर शराब घोटाले के असली सूत्रधार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया। आई.टी.ओ. चौराहे पर चलाए गए जन जागरण अभियान में बैजयंत जय पांडा और वीरेन्द्र सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह करमा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैजयंत जय पांडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के दोनों मंत्री सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया जब पूरी तरह से फंसते हुए नजर आने लगे तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि अब कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने मंदिरो, गुरुद्वारों और स्कूलों के सामने शराब की दुकानें खोलकर जो भ्रष्टाचार किया है, उसको हम पिछले कई महीनों से उठा रहे थे और आखिरकार दिल्ली की जनता की जीत हुई है। शराब घोटाले के मास्टरमांइड केजरीवाल की इस पूरे मामले में संलिप्त होने के भी सबूत अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं और अब वह भी बहुत जल्द जेल के सलाखों के पीछे होंगे।
इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा दिल्ली की जनता की जीत है, लेकिन भाजपा शुरू से ही यह कहती आई है कि इस शराब घोटाले के मास्टरमांइड अरविंद केजरीवाल हैं और अब तो उनके खिलाफ भी सबूत सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम जन जागरण अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि यह पूरा शराब घोटाला प्रकरण सिर्फ सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे से खत्म नहीं हो जाता बल्कि इसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।
आगे सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने अपने जिन मंत्रियों को ईमानदारी के सर्टिफिकेट बांटे वे सभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार या विवाद में लिप्त पाए गए। चाहे वह जितेन्द्र तोमर हों, आसिम अहमद खान हों, संदीप जैन हों, राजेन्द्र पाल गौतम हों या फिर सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया हों, छह मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं, इसलिए नैतिक जिम्मेदारी के साथ अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दें।
--आईएएनएस
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza Samacharbreaking newspublic relationpublic relation newslatest newsnews webdesktoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newstoday's newsNew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroadदिल्ली भाजपादिल्लीमुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफेDelhi BJPDelhiChief Minister Kejriwal resigns
Next Story





