दिल्ली-एनसीआर

Delhi: भाजपा ने चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए के लिए दिल्ली चुनाव समिति की घोषणा की

Admindelhi1
19 Dec 2024 2:27 PM IST
Delhi: भाजपा ने चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए के लिए दिल्ली चुनाव समिति की घोषणा की
x
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव समिति का किया ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए के लिए दिल्ली चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और वीरेंद्र सचदेवा समेत 21 नाम शामिल हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी नेतृत्व की सहमति से दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के गठन की घोषणा की है।

इसमें दिल्ली के सांसदों, तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह लवली भी हैं। इस चुनाव समिति में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह, पूर्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद कमलजीत सहरावत, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद बांसुरी स्वराज, पूर्व विधायक अरविंद सिंह लवली, भाजपा राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, संगठन मंत्री पवन राणा, दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा, दिल्ली भाजपा प्रभारी और सांसद बैजयंत पांडा, चुनाव सह प्रभारी अतुल गर्ग और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को जगह मिली है।

चुनाव समिति में प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, चुनाव सह प्रभारी अतुल गर्ग और प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने की उम्मीद है। भाजपा उम्मीदवारों के चयन के अंतिम चरण में है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

Next Story