दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: नांगलोई में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटने जी कोशिश की, जाबांज महिला ने नही छोड़ा पर्स

Admin Delhi 1
7 April 2022 12:26 PM GMT
दिल्ली: नांगलोई में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटने जी कोशिश की,  जाबांज महिला ने नही छोड़ा पर्स
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से उनका पर्स लूटने की कोशिश की। जब महिला ने पर्स नहीं छोड़ा, बदमाशों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। महिला बाइक के साथ काफी दूरी तक सड़क पर घसीटते हुए गई। घायल होने के बावजूद भी वह चिल्लाती रही। पब्लिक को अपनी तरफ आते हुए बाइक समेत बदमाश सड़क पर गिर गए। जिनमें से दो फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि एक को पब्लिक ने पकड़कर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके दोनों फरार साथियों की पहचान कर उनको भी पकड़ने की कोशिश कर रही है। महिला की हालत अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपित की पहचान प्रेम नगर के रहने वाले ईश्वर कुमार उर्फ अमर के रूप में हुई। जबकि उसके फरार साथियों की पहचान विकास और दलीप के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अमर कॉलोनी स्वर्ण पार्क नांगलोई में परिवार के साथ रहने वाली महिला आरती देवी मौसा मौसी के साथ किराये के मकान पर रहती है। वह मूलरूप से गांव जौहलूपुर यूपी की रहने वाली है। आरती ने पुलिस को बताया कि वह स्वर्ण पार्क मुंडका स्थित एक गोदाम में नौकरी करती है। बीते बुधवार रात आठ बजे जब वह गोदाम से अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी। उसके हाथ में फोन और पर्स था। अचानक पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए उसके पास आए। चालक ने बाइक की रफ्तार को हल्का कर दिया। एक युवक ने उसका फोन जबरन छीन लिया। जबकि उसके साथी ने उसका पर्स छिनने की कोशिश की। उसने पर्स को जोर से पकड़ लिया। युवक ने पर्स लूटने की कोशिश में उसको डराने धमकाने की कोशिश की। फिर भी उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा। चालक ने बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। जिससे महिला काफी दूरी तक सड़क पर गिरकर बाइक के साथ घसीटते हुए गई।

इसके बावजूद उसने अपना पर्स नहीं छोड़ा। उसके पैर में काफी चोट लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पब्लिक भी उसकी तरफ भागी। चालक का घबराकर बाइक से संतुलन बिगड़ गया। तीनों युवक सडक़ पर गिर गए। जिनमें से दो भागने में कामयाब हो गए। जबकि एक को पब्लिक ने पकड़ लिया। तभी इलाके में गश्त कर रहे पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। जिनको आरोपित को सौंप दिया।

Next Story