- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: निहाल विहार...
दिल्ली: निहाल विहार में बाइक सवार की कार की चपेट में आने से हुई मौत
![दिल्ली: निहाल विहार में बाइक सवार की कार की चपेट में आने से हुई मौत दिल्ली: निहाल विहार में बाइक सवार की कार की चपेट में आने से हुई मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/04/1573747-navbharat-times-2022-04-04t154101398.webp)
दिल्ली एक्सीडेंट न्यूज़: बाहरी जिले के निहाल विहार इलाके में एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह रघुबीर नगर इलाके में रहता है। उसके दोस्त फरकान सैफी ने पुलिस को बताया कि वह निहाल विहार इलाके में रहता है। बीती रात उसकी बाइक से रघुबीर नगर से अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वे 50 फुटा रोड निहाल विहार स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे। तभी सामने से आई एक ईक्को कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
ईक्को कार वाला रोहित को अपनी कार में बैठाकर एक क्लिनिक में ले गया। चालक वहां से फरार हो गया। डॉक्टरों ने रोहित की हालत गंभीर देखकर उसको किसी बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। वह किसी तरह से रोहित को एक बाइक चालक की सहायता से सहगल अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस और परिवार को हादसे की जानकारी दी।