दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: आजादी के 75वें वर्ष को सफल बनाने के लिए अमृत महोत्सव के तहत 68 फ्लाईओवर व मेट्रो पिलर का किया गया सौंदर्यकरण

Admin Delhi 1
11 April 2022 10:53 PM IST
दिल्ली: आजादी के 75वें वर्ष को सफल बनाने के लिए अमृत महोत्सव के तहत 68 फ्लाईओवर व मेट्रो पिलर का किया गया सौंदर्यकरण
x

दिल्ली न्यूज़: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए राजधानी का सौंदयकरण कर रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बेहतर सुशासन और स्वच्छ भारत के अलावा राष्ट्र को जागृत करना है तथा इस दिशा में पहल करते हुए स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महोत्सव के तहत निगम स्कूल के छात्रों के बीच कविता पाठ, जिंगल मैकिंग, पेटिंग आदि के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत किया जा रहा है।


एसडीएमसी ने लगभग 15 से ज्यादा चौराहों का सौन्दर्यकरण तथा 68 फ्लाईओवर, दीवारों, मेट्रो पिलर, मुख्य निगम कार्यालयों पर सुन्दर चित्रकारी की है। इन चौराहों एवं फ्लाईओवर के सौन्दर्यकरण का उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखना है और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। निगम कार्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित संदेश वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाये गए हैं। लोगों को देश की विरासत, वैभव, सुन्दरता के बारे में याद कराया जा रहा है, इसके अतिरिक्त राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत को दक्षिणी निगम के कार्यक्रमों के आरंभ व अंत में बजाया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इस महोत्सव के बारे में संदेश दिये जा रहे है।

Next Story