दिल्ली-एनसीआर

Delhi: मकान की बालकनी ढही, कोई जनहानि नहीं

Sanjna Verma
29 Aug 2024 12:26 PM IST
Delhi: मकान की बालकनी ढही, कोई जनहानि नहीं
x
Delhi दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को देर रात भारी बारिश की वजह से दो मंजिला एक मकान की बालकनी ढह गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में स्थित हरीश वाली गली में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
अधिकारी ने बताया कि मकान की पहली और दूसरी मंजिल की बालकनी ढह गईं। DFS के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 2:50 बजे मकान की बालकनी ढहने की सूचना मिली।
Next Story