दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: विवेक विहार में नशे में पंहुचा था दोस्त के घर, परिजनों ने की पिटाई

Admin Delhi 1
5 April 2022 10:15 PM IST
दिल्ली: विवेक विहार में नशे में पंहुचा था दोस्त के घर, परिजनों ने की पिटाई
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शाहदरा जिला के थाना विवेक विहार इलाके में शराब के नशे में दोस्त के घर पहुंचे युवक की दोस्त के परिजनों ने पिटाई कर दी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन (18) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमन विवेक विहार के मुकेश नगर इलाके में रहता है। अमन ने पुलिस को बताया कि उसने कबूतर पाल रखे हैं। एक कबूतर दोस्त कालू को दे रखा है। रात करीब 9:30 बजे उसने दोस्त कालू व अंशु के साथ पार्क में बैठकर शराब पी।

इसके बाद सब अपने घर चले गए। कुछ देर बाद अमन कालू के घर से अपना कबूतर लेने चला गया। लेकिन वहां कालू नहीं मिला। घर के बाहर कालू के चाचा अनिल मिल गए। उन्होंने कहा, शराब पीकर यहां क्यों आया है। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर सुन कर कालू के पिता, उसका भाई सोनू व सूरज आ गए। उन्होंने पहले अमन को पीटा व उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

Next Story