दिल्ली-एनसीआर

Delhi: जनवरी से मई तक एक्यूआई में सुधार, पिछले साल से हालात बेहतर

Ashish verma
1 Jun 2025 11:05 PM IST
Delhi: जनवरी से मई तक एक्यूआई में सुधार, पिछले साल से हालात बेहतर
x
जनवरी से मई तक एक्यूआई में सुधार

New Delhi.नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, जनवरी से मई की अवधि के दौरान दिल्ली का औसत एक्यूआई पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी बेहतर हुआ है। इस वर्ष इस अवधि का औसत एक्यूआई 214 रहा है, जबकि 2024 में यह 231, 2023 में 213, 2022 में 238 और 2021 में 235 रहा।सीएक्यूएम के अनुसार, 2025 में जनवरी से मई तक एक भी दिन ऐसा नहीं होगा, जब औसत एक्यूआई 400 से अधिक हो।

वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 के दौरान क्रमशः 03, 07, 02, 05, 01, 03 और 03 ऐसे दिन थे।जनवरी से मई की अवधि के दौरान दिल्ली में पीएम 2.5 की सांद्रता 2018 (कोविड के कारण लॉकडाउन वाले वर्ष 2020 को छोड़कर) के बाद से इसी अवधि में सबसे कम देखी गई है। इस वर्ष इस अवधि के दौरान औसत पीएम 2.5 का स्तर 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। जबकि 2024 में यह 111, 2023 में 101, 2022 में 110, 2021 में 117, 2019 में 116 और 2018 में 119 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था।


Next Story