दिल्ली-एनसीआर

Delhi: हर्ष विहार हत्या केस में चारों आरोपी पकड़े गए

Admindelhi1
11 Sept 2025 11:57 AM IST
Delhi: हर्ष विहार हत्या केस में चारों आरोपी पकड़े गए
x

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लोनी के अनूप विहार निवासी पवन भाटी उर्फ डग्गा, उनके भाई प्रदीप भाटी, उनके दोस्त प्रमोद और हर्ष विहार के चेतन्य तोमर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि मृतकों, सुधीर उर्फ बंटी और उनके दोस्त राधे प्रजापति ने पवन भाटी के पिता का अपमान किया था। इस अपमान का बदला लेने के लिए पवन ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हर्ष विहार के प्रताप विहार इलाके में एक पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्ष विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि सुधीर और पवन भाटी के बीच पुरानी दुश्मनी थी। कुछ दिन पहले सुधीर ने पवन के पिता के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की थी। इसके अलावा, सुधीर और राधे के खिलाफ भी पहले से हत्या का एक मामला दर्ज था।

Next Story