दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पूर्वी निगम के सभी कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा देना होगा

Admin Delhi 1
8 April 2022 3:46 PM GMT
दिल्ली: पूर्वी निगम के सभी कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा देना होगा
x

दिल्ली न्यूज़: पूर्वी निगम अपने सभी कर्मचारियों की संपत्तियों का विवरण जुटाएगा। निगम में कार्यरत निगम आयुक्त स्तर के अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अपनी सभी संपत्तियों का विवरण से संबंधित हलफनामा निगम मुख्यालय में देना होगा। इस संबंध में कर निर्धारण एवं समाहरण विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता अधिकारी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक एएएंडसी द्वारा जारी आदेश प्रपत्र में कहा गया है कि मैसर्स डाटा वल्र्ड की तरफ से पूर्वी निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सम्पत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे हाउस टैक्स विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सर्वे के बाद सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड इलेक्ट्रिॉनिक डाटाबेस प्रबंधन व्यवस्था पर रहेगा। पूर्वी निगम की ओर से एनआईसी के साथ नया पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर संपत्तियों का यूपिक नंबर अनिवार्य रहेगा, ताकि सम्पत्ति कर जमा कराने में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

बताया गया कि पूर्वी निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्तियों को यूपिक नंबर और कार्ड मुहैया कराने के लिए संपत्तियों का विवरण एकत्रित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में पूर्वी निगम के सभी विभागाध्यक्षों विभागिय निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने- अपने विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की संपत्तियों का विवरण एकत्रित कर जल्द से जल्द संपत्ति कर विभाग को भेज दें ताकि वित्त वर्ष २०२२.२३ में सभी कर्मचारी समय रहते यूपिक नंबर प्राप्त कर हाउस टैक्स जमा करा सकें। निगम अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी निगम में करीब ४५ हजार निगम कर्मचारी हैं इन सभी की संपत्तियों का विवरण निगम अधिकारियों के निर्देशनुसार जल्द ही निगम मुख्यालय में जमा करवा दिया जाएगा।

Next Story