- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: एम्स ने अपने...
दिल्ली: एम्स ने अपने ट्रामा सेंटर को कोरोना अस्पताल बनाने से किया साफ मना, जानिए पूरी खबर

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल आ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य परिसर में दो वार्ड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन एम्स ने ट्रामा सेंटर को कोरोना अस्पताल बनाने से साफ मना कर दिया है। ऐसे में अन्य गंभीर लोग जो सड़क दुर्घटना में घायल होकर इलाज के लिए यहां आते हैं उन्हें राहत मिलेगी।
एम्स ने दो वार्ड को कोरोना वार्ड में बदलने का आदेश जारी किया: बता दें कि इसे लेकर एम्स प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। इस आदेश के अनुसार न्यू प्राइवेट में मौजूद जिरियाट्रिक वार्ड और पल्मनरी मेडिसिन के वार्ड को कोरोना वार्ड में बदलने का फैसला किया गया है। इन वार्डों में बुजुर्ग मरीजों और सांस के मरीजों का इलाज किया जाता है। अब दोनों वार्ड के मरीजों के लिए अस्पताल के मुख्य परिसर में 7वें तल पर मौजूद सर्जरी वार्ड की जगह दी गई है। इसके अलावा सर्जरी विभाग से कहा गया है कि वे अपनी यहां मौजूद सेवाओं को नवनिर्मित सर्जरी ब्लॉक में शुरू कर दें। इससे किसी भी तरह के मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा। एम्स में अभी सिर्फ तीन ही कोरोना के मरीज भर्ती हैं।





