दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: नोएडा में बस किराया बढऩे के बाद यात्रियों ने शुरू किया विरोध, सरकार पर निकला गुस्सा

Admin Delhi 1
15 April 2022 4:31 PM GMT
दिल्ली: नोएडा में बस किराया बढऩे के बाद यात्रियों ने शुरू किया विरोध, सरकार पर निकला गुस्सा
x

नॉएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में एक अप्रैल से टोल बढऩे पर रोडवेज बसों के किराए में की गई वृद्धि का यात्री विरोध कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि टोल शुल्क सरकार को अदा करना चाहिए। इसे लेकर सफर के दौरान यात्रियों और परिचालकों के बीच कहासुनी भी हो रही है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि किराया नहीं बढ़ाया गया है, बल्कि यात्रियों से टोल की बढ़ी हुई राशि ली जा रही है।

बरेली से नोएडा आए चेतन ने कहा कि किराए में तीन रुपए की वृद्धि की गई है। पूछने पर परिचालक का कहना था कि टोल बढऩे पर तीन रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों से बढ़ा टोल लेना गलत है। डिपो के एक परिचालक ने कहा कि एक रूट पर अक्सर यात्रा करने वाले यात्री किचकिच करते हैं। कई तो पुराना किराया देने पर ही अड़ जाते हैं। यात्रियों को किराए में और वृद्धि की आशंका है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि एनएचएआई ने टोल टैक्स में वृद्धि की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा हस्ताक्षर किए गए किराये की सूची हर परिचालक को उपलब्ध कराई गई है, ताकि यात्रियों के पूछे जाने पर उन्हें दिखाया जा सके। इससे यात्रियों को स्पष्ट हो सकेगा कि किराया नहीं बढ़ा है। सिर्फ टोल टैक्स की बढ़ी हुई धनराशि ली जा रही है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta