दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: आप कार्यकर्ताओं ने स्कूल में कूड़ा घर बनाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
28 March 2022 4:45 PM GMT
दिल्ली: आप कार्यकर्ताओं ने स्कूल में कूड़ा घर बनाने के खिलाफ किया प्रदर्शन
x

दिल्ली: जहांगीरपुरी क्षेत्र के के.ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय में कूड़ा घर बनाने के खिलाफ पार्षद व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार के पास धरना देते हुए प्रदर्शन किया। निगम का दस्ता स्कूल के अंदर कूड़ा घर बनाने के लिए बुलडोजर लेकर आया था, जिसके आगे बैठकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा हाय-हाय, भाजपा होश में आओ शिक्षा के मंदिर में कूड़ा घर मत बनाओ आदि नारे लगाए। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम बागड़ी ने कहा कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा गया है, लेकिन यहां भाजपा निगम पार्षद द्वारा स्कूल में कूड़ा घर बनाना है अमानवीय कार्य है।

पूनम बागड़ी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने 2010 में एक प्राइवेट कंपनी को दिल्ली में कूड़ा घर घर से उठाने के टेंडर दिए थे, जिसमें प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत कूड़ा घर खत्म करने थे। लेकिन कूड़ा घर खत्म नहीं हुआ और अब स्कूलों में कंपैक्टर मशीन लगाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ की जा रही है। बच्चों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में आप पार्षद अजय शर्मा, पूर्व निगम पार्षद अजीत यादव, वार्ड अध्यक्ष अशोक भास्कर आदि करार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Next Story