- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: मुनक नहर में...
Delhi: मुनक नहर में नहाने गया युवक बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

Outer Delhi.बाहरी दिल्ली। शनिवार शाम बवाना से गुजर रही मुनक नहर में नहाने गया एक युवक पानी में बह गया। शनिवार से रविवार तक करीब 30 घंटे नहर में सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। वहीं, बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक नहर में नहाने आया था, तभी वह नहर में बह गया। इसकी सूचना तुरंत बोट क्लब और गोताखोरों को दी गई। शनिवार से रविवार रात तक सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह नहर में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
हनुमान मंदिर के पीछे मुनक नहर में नहाने गया था जावेद जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय जावेद अपने परिवार के साथ बवाना के जेजे कॉलोनी में रहता था। शनिवार शाम को जावेद अपने कुछ दोस्तों के साथ बवाना के हनुमान मंदिर के पीछे मुनक नहर में नहाने गया था। दोस्त नहर के पास खड़े थे, जबकि जावेद नहर में नहाने के लिए उतर गया। कुछ ही देर में जावेद नहर में बह गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। करीब सात किलोमीटर तक तलाशी अभियान जारी रहा। पूरी खबर और फीचर पढ़ने के लिए लॉगिन करें। मेरी खबर: मेक अप





