दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: बिसनोली गांव में कूलर का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Admin Delhi 1
31 March 2022 5:20 PM GMT
दिल्ली: बिसनोली गांव में कूलर का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x

दिल्ली: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित बिसनोली गांव में वीरवार को एक कूलर का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री में मौजूद चार युवतियां मामूली रुप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाडिय़ों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामूली रुप से झुलसी युवतियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि वीरवार की सुबह करीब 5 बजे फायर विभाग को सूचना प्राप्त हुई की बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसनोली गांव में एक कूलर के पेड और घास बनाने की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंची। तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

पता चला की फैक्ट्री के अंदर करीब दो दर्जन लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बादलपुर पुलिस टीम की मदद से अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में 4 युवतियां मामूली रुप झुलस गई। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चारों युवतियों को घर भेज दिया गया। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा करीब चार से पांच लाख रुपए का सामान जल गया है। सीएफओ बताया कि फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Next Story