दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: IIT Delhi द्वारा विकसित ऐसा कैमिकल युक्त कपड़ा जो 30 मिनट में 99 फीसद बैक्टीरिया खत्म करेगा

Admin Delhi 1
30 March 2022 5:11 PM GMT
दिल्ली: IIT Delhi द्वारा विकसित ऐसा कैमिकल युक्त कपड़ा जो 30 मिनट में 99 फीसद बैक्टीरिया खत्म करेगा
x

दिल्ली न्यूज़: आईआईटी दिल्ली स्टार्टअप ने 99 .9 फीसद बैक्टीरिया खत्म करने वाला कैमिकल युक्त कपड़ा तैयार किया है। इसका उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों को संक्रमण से बचाना है। आईआईटी शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि 30 मिनट में यह कपड़ा 99 फीसद बैक्टीरिया समाप्त कर सकता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 3 वर्ष तक रिसर्च की है।

मॉस्क, तौलिया, बेड कवर आदि के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल: आईआईटी छात्रों ने कहा कि इससे पूर्व जितने भी एंटीबैक्टीरियल कपड़े मरीजों के लिए बनाए गए हैं वह 24 घंटे में बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। ऐसे में मरीज के और ज्यादा बीमार होने का खतरा रहता है। यह नया विकसित कपड़ा केवल 30 मिनट में ही 99 फीसद बैक्टीरिया खत्म करेगा। इस प्रयोग सामान्य जन जीवन और चिकित्सा क्षेत्र में मॉस्क, तौलिया, बेड कवर के रूप में किया जा सकता है।

इस तकनीक का प्रयोग कॉटन, सिंथेटिक, ऊनी आदि फैब्रिक पर किया जा सकता है: इसके अलावा इसकी एक और खासियत ये है कि इस तकनीकि का प्रयोग कॉटन, सिंथेटिक, ऊनी या किसी भी प्रकार के कपड़े में किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसे फैबियोसिस इनोवेशन्स स्टार्टअप द्वारा तैयार किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसे हाय पेंट नामक तक नीक का इस्तेमाल कर बनाया गया है। जो इसे बैक्टीरिया, वायरस और कवक के खिलाफ अत्यधित प्रभावी बनाता है।

Next Story