दिल्ली-एनसीआर

रक्षा मंत्री को बीईएल से लाभांश के रूप में 224 करोड़ रुपए प्राप्त

Rani Sahu
27 March 2023 9:23 PM IST
रक्षा मंत्री को बीईएल से लाभांश के रूप में 224 करोड़ रुपए प्राप्त
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत एक नवरत्न कंपनी व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 27 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 224 करोड़ 27 लाख, 53,160 रुपए की राशि का दूसरा अंतरिम लाभांश चेक भेंट किया। बीईएल ने वित्त वर्ष 2022 - 23 में अपने शेयरधारकों के लिए 60 प्रतिशत द्वितीय अंतरिम लाभांश (0.60 रुपये प्रति शेयर) के रूप में देने की घोषणा की है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह लगातार 20वां वर्ष रहा है, जब भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अंतरिम लाभांश का भुगतान कर रही है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक बीईएल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरधारकों को फरवरी 2023 में प्रथम अंतरिम लाभांश 0.60 रुपये प्रति शेयर के रूप में 60 प्रतिशत का भुगतान किया है। इससे पहले, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपनी प्रदत्?त अधिशेष पूंजी पर कुल 450 का लाभांश भी दिया है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना लगातार नई तकनीक व आधुनिक उपकरणों को इस्तेमाल में ला रही है। इसके तहत सेना ग्रीन-हाइड्रोजन-आधारित माइक्रो-ग्रिड परियोजना को भी अपनाने जा रही है। इससे उत्तरी सीमाओं और पूर्वी लद्दाख में फॉरवर्ड बेस और तैनाती पर निर्बाध ऊर्जा सप्लाई की जा सकेगी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारतीय सेना बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के माध्यम से उत्पन्न बिजली खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ 25 साल के लिए पट्टे पर आवश्यक भूमि उपलब्ध करा रही है। प्रस्तावित परियोजनाओं को एनटीपीसी द्वारा पूर्वी लद्दाख में संयुक्त रूप से चिन्हित स्थान पर बिल्ड, ओन एंड ऑपरेट (बीओओ) मॉडल पर स्थापित किया जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story