दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस में लिया गया निर्णय, सात करोड़ सदस्य फहराएंगे देश भर में तिरंगा

Admin Delhi 1
12 Aug 2022 6:08 AM GMT
राष्ट्रीय व्यापारी दिवस में लिया गया निर्णय, सात करोड़ सदस्य फहराएंगे देश भर में तिरंगा
x

दिल्ली न्यूज़: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े देशभर के सात करोड़ सदस्य तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही देश की कृषि उपज मण्डियों में सामूहिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नई दिल्ली में बीयूवीएम के राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि देशभर के 2 हजार व्यापारिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन ने कहा कि युवाओं ने अमर शहीदों के संघर्ष को नहीं देखा, लेकिन आजादी के 75वें वर्ष की विकास यात्रा के साक्षी हैं। ऐसे में पूरे भारत के व्यापारी प्रतिष्ठान, घर, गोदाम, फैक्ट्री में तिरंगा लहराएंगे। दिल्ली के राकेश यादव, हेमंत गुप्ता, नरेश गोयल आदि ने भी कहा कि दिल्ली में यह आयोजन किया जाएगा।

बीयूवीएम की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मौजूद संयोजक प्रहलाद नारायण खण्डेलवाल उड़ीसा से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन गुरनानी महाराष्ट्र से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारकनाथ त्रिवेदी पश्चिम बंगाल से, टी. सौंदर्य राजन तमिलनाडू से, स्वामी तेजानन्द पूरे दक्षिण भारत से, किशोरभाई खारावाला गुजरात से, सुनील मेहरा पंजाब से, प्रेम अरोडा़, शिव कुमार जैन हरियाणा से, मुकुन्द मिश्रा उत्तरप्रदेश से, नवीन वर्मा व प्रकाश मिश्रा उत्तराखण्ड से भी शामिल हुए और उन्होने कहा कि इन राज्यों में भी तिरंगा शान और सम्मान के साथ लहराया जायेगा।

Next Story