- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कर्ज विवाद ने ली युवक...

DELHI दिल्ली: बाबा हरिदास नगर इलाके में 40 हजार रुपये के कर्ज विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय गंगा राय के साथ विवाद के दौरान रंजीत यादव और उसके भाई रामू यादव ने थप्पड़ मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 25 अगस्त की शाम की है। पुलिस स्टेशन में PCR कॉल पर जानकारी मिली कि विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक गंगा राय मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और वर्तमान में बाबा हरिदास नगर में रह रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत यादव और रामू यादव के रूप में हुई, जो दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के दीनपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गंगा राय ने लगभग दो साल पहले रंजीत और रामू से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने के बावजूद उसने पैसे वापस नहीं किए, जिससे विवाद बढ़ गया और सोमवार शाम को यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





