दिल्ली-एनसीआर

खजूरी इलाके में स्कूटी को लेकर युवक पर लोहे की रॉड से हुआ जानलेवा हमला

Admin Delhi 1
4 Dec 2022 10:13 AM IST
खजूरी इलाके में स्कूटी को लेकर युवक पर लोहे की रॉड से हुआ जानलेवा हमला
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने पर पड़ोसी ने अपने दो जानकारों के साथ मिलकर एक युवक पर लोहे की रॉड से युवक और उसके दो भाई पर हमला कर दिया। मामला खजूरी इलाके का है जहां पड़ोसी के तीनों भाइयों का सिर फोडऩे के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल हालत में कैफ और उसके दो भाई सद्दाम व नूर हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कैफ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कैफ परिवार के साथ श्रीराम कालोनी में रहता है। उसकी कपड़े सिलाई की फैक्ट्री है। उन्होंने अपनी स्कूटी पड़ोस में रहने वाले मीरू के घर के बाहर खड़ी की हुई थी। घर के बाहर स्कूटी खड़ी देखकर मीरू भडक़ गया और कैफ के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर कैफ और उसके दोनों भाई घर से बाहर निकले। उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया। आरोप है कि मीरू ने अपने दोनों जानकारों को फोन करके बुलाया और उनके साथ मिलकर लोहे की रॉड से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया।

Next Story