दिल्ली-एनसीआर

JNU में पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Jun 2022 10:22 PM IST
JNU में पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

जेएनयू में पेड़ से लटकी एक लाश देखी गई है. वो लाश किसकी है, किसने उसे मारा, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है. मौके पर तनाव का माहौल है और पुलिस को सूचित कर दिया गया है. शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को जेएनयू से फोन गया था. सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई. अभी इस मामले की जांच जारी है और पुलिस कोई भी बयान देने से बच रही है.

यूनिवर्सिटी में एक लाश के मिलने से हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी कई मौकों पर जेनएयू विवादों में रहा है. वहां पर कई तरह के प्रदर्शन हुए हैं, हिंसक घटनाएं भी हुई हैं. लेकिन पेड़ से किसी की लाश का लटकता मिलना सभी को चिंता में डाल गया है. इस घटना पर वीसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. पुलिस भी जांच के बाद ही कुछ बोलने की स्थिति में होगी. अभी इस समय मौके पर शव की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story