दिल्ली-एनसीआर

दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में 5908 पेड़ों को किया डी-कंक्रीटाइज: दिल्ली नगर निगम

Admin Delhi 1
27 July 2022 10:31 AM IST
दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में 5908 पेड़ों को किया डी-कंक्रीटाइज: दिल्ली नगर निगम
x

दिल्ली निगम न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने एक विशेष अभियान में दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में 5908 पेड़ों को डी-कंक्रीट किया है। इस अभियान के दौरान निगम ने वसंत विहार से 3909 पेड़ों, ग्रेटर कैलाश-2 से 83 पेड़ों, वसंत कुंज से 850 पेड़ों और मध्य क्षेत्र से 1066 पेड़ों को डी-कंक्रीट किया है। यह डी-कंक्रीटाइजेशन प्रक्रिया पेड़ों की जड़ों को सांस लेने की जगह प्रदान करेगी। दिल्ली नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र में पेड़ों को डी-कंक्रीटाइज करने का कार्य कर रही है। डी कंक्रीट से मतलब है कि पेड़ों के आसपास सीमेंट व बदरपुर आदि से बने स्ट्रक्चर हटाना है।

गौरतलब है कि दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए निगम हर संभव कदम उठा रही है। एक ओर दिल्ली नगर निगम वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ा रही है और दूसरी ओर पुराने पेड़ों के संरक्षण के लिए भी कदम उठा रही है।

Next Story