दिल्ली-एनसीआर

डीबीसी कर्मचारियों के सेवा विस्तार में 2 दिन का ब्रेक देने पर डीबीसी कर्मियों ने दिखाया गुस्सा

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 5:47 AM GMT
डीबीसी कर्मचारियों के सेवा विस्तार में 2 दिन का ब्रेक देने पर डीबीसी कर्मियों ने दिखाया गुस्सा
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के चार जोन सेंट्रल, साउथ, वेस्ट जोन और नजफगढ़ जोन में 1350 डीबीसी कर्मचारियों के सेवा विस्तार में 2 दिन का ब्रेक देने पर डीबीसी कर्मयों ने रोष व्यक्त किया है। दरअसल निगम प्रशासन डीबीसी कर्मियों का अनुबंध बढ़ाने से पहले उनके सेवा में दो दिन का ब्रेक देती है। अब दो दिन गली-मोहल्ले में दो दिन मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के कार्य बंद रहेगा। डीबीसी कर्मियों की यूनियन एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों से बिना ब्रेक दिए ही इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार होता रहा है इस बार 2 दिनों का ब्रेक सिर्फ इसलिए दिया जा रहा है ताकि डीवीसी कर्मचारी के वेतन में 2 दिनों की कटौती हो जाए।

कर्मचारी संघ ने निगम के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार व निगमायुक्तज्ञानेश भारती से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

Next Story