- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- स्वास्थ्य लाभ के लिए...
स्वास्थ्य लाभ के लिए डीबीसी कर्मियों ने ईएसआई कार्ड जारी करने की मांग की
![स्वास्थ्य लाभ के लिए डीबीसी कर्मियों ने ईएसआई कार्ड जारी करने की मांग की स्वास्थ्य लाभ के लिए डीबीसी कर्मियों ने ईएसआई कार्ड जारी करने की मांग की](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/20/1710402-download-2022-06-20t111702326.webp)
दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन, रोहिणी, नरेला, केशवपुरम, करोल बाग व शहरी-सदर पहा़ गंज जोन में कार्यरत डीबीसी कर्मियों ने स्वास्थ्य लाभ के लिए कर्मचारी राज्य बीमा के तहत बनने वाले ईएसआई कार्ड जारी करने की मांग की है।
डीबीसी कर्मियों की युनियन एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ ने कहा है कि डीबीसी कर्मचारी डेंगू जैसे जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए घर-घर जांच करते हैं इस दौरान कर्मचारी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों के इलाज के लिए कोई सुविधा नहीं है। कर्मचारी संघ ने दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी, निगम आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकार उपरोक्त 6 जोन में डीबीसी चारियों को ईएसआई कार्ड करने की मांग की है। निगम ने 6 जोन के डीबीसी कर्मियों को ईएसआई कार्ड जारी कर चुकी है। बता दें कि वर्ष 28 जुलाई 2021 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया था।