दिल्ली-एनसीआर

पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बदमाशों ने...

jantaserishta.com
27 Oct 2021 9:16 AM IST
पिता के सामने बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बदमाशों ने...
x
DEMO PIC
जानिए पूरा मामला.

दनकौर: पिता के साथ मंगलवार को कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है। गांव निवासी नाबालिग छात्रा दनकौर कस्बे के इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि मंगलवार की सुबह वह बेटी को बाइक से कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पीछा कर गांव के दो मनचलों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उनके विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई कर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों लोगों को आता देखकर भाग गए।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले भी आरोपियों द्वारा उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उस दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार से गलती मानते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही थी। उसके बाद करीब डेढ़ महीने तक छात्रा डर की वजह से कॉलेज नहीं गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story