दिल्ली-एनसीआर

गाजियाबाद में बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की बाप की हत्या, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 3:09 PM GMT
गाजियाबाद में बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की बाप की हत्या, जानिए पूरी खबर
x

क्राइम न्यूज़: बीते 22 सितंबर को हुई महिला स्वास्थ्यकर्मी के वृद्ध पति की हत्या का कौशांबी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृद्ध की हत्या गोद ली हुई 14 वर्षीय बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। मृतक उनके प्रेम संबंधों में बांधा बन रहा था। जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

हाथ-पैर बांधे और रस्सी से गला घोंटा: गुरुवार को कौशांबी थाने में एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेन्द्र सिंह ने सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र सिंह की मौजदूगी में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राहुल कपूर निवासी महाराष्ट्र और नाबालिग गोद ली हुई मृतक की पुत्री को गिरफ्तार किया है। दोनों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधे और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात करके दोनों महाराष्ट्र भाग गए थे, जहां से पुलिस उन्हें पकड़ लाई। दोनों की दोस्ती फ्री फायर गेम एप्लीकेशन पर हुई थी।

पत्नी पिंकी ने करवाया था मुकदमा दर्ज: एसपी सिटी द्वितीय ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 में 58 वर्षीय अनिल सक्सेना रहते थे। उनकी पत्नी पिंकी दिल्ली के मलेरिया विभाग में कार्यरत थीं। 22 सितंबर की शाम पिंकी जब फ्लैट पर पहुंची तो अनिल की लाश बेडरूम में पड़ी मिला। उनके हाथ-पैर पर रस्सी और टेप बंधी थी। रस्सी से गला घोंटा गया था। पिंकी ने इस मामले में 14 वर्षीय बेटी पर शक जाहिर किया था जो वारदात के बाद से गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा देखा तो पिंकी की बेटी एक संदिग्ध युवक के साथ जाती हुई दिखी।

फ्री फायर गेम से हुई थी दोस्ती: पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकारी। बकौल राहुल, 7-8 महीने पहले फ्री फायर गेम पर उसकी दोस्ती अनिल सक्सेना की 14 वर्षीय बेटी से हुई थी। बाद में दोनों की इंस्टाग्राम और फिर वॉट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। कभी-कभी वे गूगल मीट के जरिये भी बात करते थे। अनिल सक्सेना को जब इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। उनकी बेटी ये बात अपने बॉयफ्रेंड को बताती थी। बॉयफ्रेंड राहुल उससे बार-बार कहता था कि तुझे गाजियाबाद आकर ले जाउंगा और फिर हम साथ ही रहेंगे।

22 सितंबर की सुबह घर पहुंचा आरोपी: आरोपी राहुल बस से जलगांव से इंदौर, ग्वालियर और फिर दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के नजदीक उतरा। वो दिल्ली में पड़पडगंज स्थित अंकुर होटल में रुका। 22 सितंबर की सुबह 11:00 बजे वो अनिल सक्सेना के घर में पहुंच गया। उस वक्त राहुल और उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड घर में अकेले मौजूद थे। इतने में अनिल आ गए। राहुल छिप गया, लेकिन अनिल सक्सेना ने उसे देख लिया। इस पर राहुल और उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड ने मिलकर रस्सी से अनिल सक्सेना के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें बेड पर डाल दिया। इसके बाद दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर अनिल की हत्या कर दी।

7 दिन की थी, तब लेकर आए थे बेटी को घर: वारदात करके लड़की एक बैग में अपने कपड़े, माता-पिता के तीन एटीएम कार्ड लेकर अपने बॉयफ्रेंड संग घर से निकल गए। वे ऑटो से अक्षरधाम मंदिर दिल्ली पहुंचे। यहां से कैब लेकर आगरा पहुंचे और फिर वहां से बस से जलगांव महाराष्ट्र चले गए। मृतक की बेटी ने बताया कि मां-बाप बॉयफ्रेंड से बातचीत का विरोध करते थे। इसलिए ये हत्या करनी पड़ी। मृतक अनिल सक्सेना की पत्नी पूजा सक्सेना ने बताया कि इस बेटी को बरेली होम सेंटर से गोद लिया था। उस वक्त ये सिर्फ 7 दिन की थी। 14 साल से वे इसे अपना खून समझकर पाल रहे थे। बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाई। फिलहाल वो सातवीं क्लास में पढ़ रही थी। हमें नहीं पता था कि जिसके भविष्य के लिए इतना सोच रहे हैं, वही एक दिन ऐसा कर देगी।

Next Story